Saturday, August 2, 2025
Home
उत्तराखंड दर्पण
ढोंगी बाबाओं के लिए काल बन रहा है 'ऑपरेशन कालनेमि' एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल।
ढोंगी बाबाओं के लिए काल बन रहा है 'ऑपरेशन कालनेमि' एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* धर्म की आड़ में ढोंग उत्तराखण्ड में नहीं चलेगा।
* तंत्र-मंत्र का छलावा लगातार बेनक़ाब करती हरिद्वार पुलिस।
* पुलिस ने आज 72 कालनेमियो के विरुद्ध की कार्रवाई।
* विश्वास का शोषण करने वालों पर अब कानून की सख़्ती।
* धर्म की नगरी में बहरुपियों हो जाये सावधान।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाया जा रहे "ऑपरेशन कालनेमी" को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) के नेतृत्व में जनपद में लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान धर्म की आड़ में समाज को गुमराह करने वाले बहरुपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का प्रतीक बन रहा है।
जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर देहात तक, ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है जो बाबा का भेष धरकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना जैसी गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को भ्रमित कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान ऐसे बहरुपी बाबा पाए गए, जो धार्मिक स्वरूप का अनुचित प्रयोग कर लोगों को आकर्षित कर रहे थे। इनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment