डी० पी० रावत। ऑनलाइन डैस्क ब्यूरो।
हिमाचल का नाम एक बार फिर सेना में पराक्रम से रोशन हुआ है। जोगिंदरनगर उपमंडल की बुहला भडियाड़ा पंचायत के समोहली गांव निवासी एवं चार डोगरा रेजिमेंट में सेवारत नायब सूबेदार सतीश कुमार को वीर चक्र सम्मान के लिए नामित किया गया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सतीश कुमार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन देश पाकिस्तान को धूल चटाने में सतीश कुमार की भूमिका सराहनीय रही है।
उन्होंने कहा कि सतीश की बहादुरी, सेवाभाव और जज्बा न केवल सेना बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देगा।
गांव समोहली में भी खुशी का माहौल है और लोग अपने लाल की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.