आनी में बरसों से बंद सार्वजनिक शौचालय को चालू करने पर चर्चा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 12, 2025

    आनी में बरसों से बंद सार्वजनिक शौचालय को चालू करने पर चर्चा

     


    डी० पी०रावत।

    आनी | 12 अगस्त — हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के आनी कस्बे में व्यापार मंडल उपर बाज़ार की कार्यकारिणी की साधारण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के प्रधान जे.आर. ने की।

    बैठक में स्कूल रास्ते में बरसों से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को फिर से चालू करने और उसकी नियमित सफ़ाई पर विस्तार से चर्चा हुई।

    शौचालय के भूमि मालिक के साथ सभी आपत्तियों पर सार्थक वार्तालाप किया गया, ताकि जल्द समाधान निकल सके।

    प्रधान ग्राम पंचायत आनी प्रधान लाल सिंह और सचिव भीष्म भारती विशेष रूप से मौजूद रहे।

    ग्राम पंचायत आनी प्रधान ने व्यापार मंडल को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.