Thursday, August 4, 2022
अनियंत्रित होकर खाई में गिरा एलएनटी मशीन ले जा रहा ट्राला, 1 की मौत, 2 घायल ।
जिला कुल्लू के बंजार उपमण्डल में एक ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा लटीपरी के पास पेश आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक ट्राला एलएनटी मशीन ले जा रहा था कि अचानक चालक ने लटीपरी के कैंची मोड़ के पास ट्राला पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्राला गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें एक की मौत व दो अन्य घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बंजार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Tags
# बंजार दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
बंजार दर्पण।
Tags
बंजार दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment