राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड ने किया पौधारोपण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 6, 2022

    राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड ने किया पौधारोपण।

    राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमण्ड में शनिवार को विद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा विद्यालय परिसर के आसपास 200 के करीब औषधीय पौधे रोपे गए । 
    विद्यालय में आयुष विभाग व विद्यालय के संयुक्त प्रयास से आजादी का अमृत महोत्सव और वन महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एन ०एस०एस० , एनसीसी, इको क्लब व स्काउट एंड गाइड के छात्र -छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विभिन्न तरह के औषधीय पौधों का रोपण किया और एक आयुष वाटिका का भी निर्माण किया | सभी छात्र -छात्राओं ने पौधा रोपण करने के साथ उनकी देखभाल का भी प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व प्राध्यापक मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment