Monday, August 8, 2022
आर्मी ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत ।
कांगड़ा जिला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना पेश आई है। जिसमें स्कूटी सवार दो युवको में से एक की मौत हो गई है। यह दुर्घटना पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटित हुई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार कर्णवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह वह अपनी स्कूटी (HP-94-4699) में पेट्रोल डालने के लिए पेट्रोल पम्प की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही आर्मी ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों युवक स्कूटी से गिर गए व एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश भाटिया पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है। टक्कर के बाद आर्मी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हैं।
Tags
# कांगड़ा दर्पण ।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कांगड़ा दर्पण ।
Tags
कांगड़ा दर्पण ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment