एबीवीपी ने बीएड रेगुलर छात्रों को डिग्री पूरा करने के लिए 5 वर्षों का समय देने की उठाई मांग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 31, 2022

    एबीवीपी ने बीएड रेगुलर छात्रों को डिग्री पूरा करने के लिए 5 वर्षों का समय देने की उठाई मांग।

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एबीवीपी इकाई ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। 
    इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि बीएड की परीक्षा जो कि 25 सितम्बर को होने जा रही है उसकी तिथि को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त दिन शोध की प्रवेश परीक्षा भी है। बहुत से छात्रों ने शोध प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरा है लेकिन बीएड और शोध की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन होने के कारण छात्र असमंजस की स्थिति में हैं। इसीलिए छात्र हित को देखते हुए बीएड की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया जाए ताकि छात्र शोध की प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकें।
    अपनी दूसरी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि बीएड के रेगुलर छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए 5 वर्षों का समय दिया जाए। 
    अपनी तीसरी मांग को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितता को दूर किया जाए | बीते कई वर्षों से विवि प्रशासन परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं कर पा रहा है । स्नातक के अलावा स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सेज केे परिणाम समय पर घोषित न होने से विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | विवि प्रशासन का छात्रों के प्रति ऐसा रवैया कहीं न कहीं उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
    आकाश ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने समय में इन मांगों के ऊपर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए गए तो विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी और इसके लिए विवि प्रशासन स्वंय जिम्मेदार रहेगा।

    No comments:

    Post a Comment