Friday, August 19, 2022
ट्रक से टक्कराई थार गाड़ी , नवदंपति की मौत।
कुल्लू जिले में कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 17 मील के पास थार गाड़ी (UP-94A- 6068) के ट्रक( HP 64 B 6667) से टकरा जाने से भीषण सडक हादसा पेश आया है। इस हादसे में थार में सवार नवदम्पती की मौत हो गई।
नवदम्पती जोड़ा कुल्लू मनाली हनीमून मनाने आया था। टक्कर इतनी भयंकर थी कि थार गाड़ी चकनाचूर हो गई।
मृतकों की पहचान रोहित कौशिक पुत्र आनंद कौशिक उम्र 23 साल व मानसी पत्नी रोहित उम्र 23 साल गृह संख्या 89 काकरी तहसील तालबेहट जिला ललितपुर यूपी के रूप में हुई है।
पतलीकूहल थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि इस सडक हादसे में यूपी निवासी पति पत्नी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment