सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों को काल ने बनाया अपना ग्रास। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 22, 2022

    सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों को काल ने बनाया अपना ग्रास।

    चंबा जिले में रविवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों को काल ने अपना ग्रास बना लिया । जिसमें दम्पति सहित उनके बेटा-बेटी शामिल है।यह हादसा उपमण्डल चुराह के कैला-दुगली-कैंथली मार्ग पर डांड के समीप पेश आया है।

    मृतकों की पहचान तिलक राज (46) पुत्र लोछू राम गांव मडोती डाकघर डुगली, उनकी पत्नी अंबिका देवी (42), बेटी सुमिशा (15) और बेटे अतुल (18) के रूप में हुई है। तिलक राज चंबा के मुख्य डाकघर में अधीक्षक के पद पर तैनात
    थे और परिवार के साथ चौली से चंबा जा रहे थे। इसी दौरान डांड के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने गहरी खाई में उतर कर सभी को गाड़ी से बाहर निकाला परंतु तब तक सभी मौत की गहरी नींद सो चुके थे । जिसके बाद सभी शवों को सड़क तक पहुंचाया और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।

    No comments:

    Post a Comment