Sunday, August 7, 2022
निरमण्ड खण्ड के युवा मण्डल झियारा ने किया स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन।
निरमण्ड खण्ड के त्वार पंचायत के युवा मण्डल झियारा ने रविवार को स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया। इस पखवाड़े में महिला मण्डल झियारा की महिलाओं ने भी अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। यह कार्यक्रम युवा मण्डल झियारा के प्रधान पवन पौनल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मण्डल व महिला मण्डल झियारा ने अपने गांव में सफाई अभियान चलाया।
साथ ही युवा मण्डल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता एवम नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी कौशल प्रथम और निखिल पौनल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नारा लेखन में प्रीति पौनल ने प्रथम स्थान और डॉली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। युवा मण्डल के सचिव हेमन्त पौनल ने बताया कि हमारे युवा मण्डल द्वारा समय - समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है और आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी युवाओं से इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़ -चढ़ कर भाग लेने की अपील की ।
इस मौके पर युवा मण्डल के प्रधान पवन पौनल, सचिव हेमन्त पौनल, कोषाध्यक्ष पूजा पौनल,साक्षी,प्रवीण, डॉली,निखिल,हरीश एवम अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment