संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन ने वननैस वन के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन ब्रांच रामपुर बुशहर द्वारा रविवार को महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर से थोड़ी दूरी पर वन विभाग द्वारा चिन्हित स्थान खनैरी में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे गए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में संत निरंकारी चैरिटेबल फांउडेशन के स्वयंसेवियों एवम् सेवादल के 20 भाई व बहनों ने भाग लिया। इस दौरान अनार, जामुन, चील, शीशम, रमीनिया आदि प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए । पौधारोपण का शुभारंभ संत निरंकारी मिशन ब्रांच बागीपुल के मुखी महात्मा निर्मल सोनी ने किया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से वननैस वन वृक्षारोपण का महा अभियान आज पूरे देश में मनाया गया।
जिस प्रकार वननेस वन' का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है।उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभाव को भुलाकर शांतिपूर्ण सह अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को मानव मात्र से प्रेम करने का संदेश देता है।
वननेस वन इन हार्मनी विद नैचर के अंतर्गत संपूर्ण भारत में कई स्थानों पर वृक्ष लगाए गए जिन की अधिक संख्या के प्रभाव से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से बचेगा और स्थानीय तापमान भी नियंत्रण में रहेगा। पौधारोपण स्थानीय जलवायु एवं भौगोलिक परिवेश के अनुसार किया गया। संत निरंकारी मिशन सदैव ही मानवता की सेवा में सर्वोपरि रहा है!नर सेवा को यहां नारायण पूजा माना जाता है।
विश्व बंधुत्व भाईचारा अमन शांति यदि आज के युग की मांग है तो उसका एक मात्र साधन है आध्यात्मिक जागृति। फिर वही मानव विश्व भर में मानव की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण, रक्त दान जीवन रहते मरणोपरांत अंगदान व नेत्र दान , चिकित्सा शिविर,आई कैंप आदि का आयोजन समय रहते करते हैं।स्वच्छता अभियान समय-समय पर करते हैं।
मुखी महात्मा निर्मल सोनी ने समस्त मानव जाति से आवाह्न किया कि हमें अपनी धरा को हराभरा बनाना है और आने वाली पीढ़ी को सुंदर वातावरण देना है। अपने आप की पहचान परमात्मा के बोध से संभव है। मानव जन्म अति दुर्लभ है। इसलिए समय रहते इसके मूल लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। जो सद्गुरु के द्वारा ही संभव है।
महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में कार्यरत डाॅक्टर गुमान नेगी जो अनायास ही मिले, उन्होंने संत निरंकारी मिशन की सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
आज के इस कार्यक्रम में साधसंगत बागीपुल और स्थानीय संगत के सेवादारों ने भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.