दलाश क्षेत्र के ऋषि पंचमी मेले से पूर्व सिरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विधिवत शुभाम्भ 31 अगस्त को तथा समापन 3 सितम्बर को होगा। इस खेल कूद प्रतियोगिता में राज्यसभा सांसद और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मुख्य चिकित्सक लोकेंद्र शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल , कब्बडी ओपन, कब्बडी लोकल, बैडमिंटन सिंगल, बैडमिंटन डबल, टेबल टेनिस सिंगल, टेबल टेनिस डबल, महिला रस्साकशी , चेस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महिला लोकनृत्य का आयोजन किया जाएगा ।
सिरिग़ढ़ स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान विद्या सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितम्बर को क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि 29 अगस्त को 5 बजे तक ऑनलाइन और ऑफ़लाइन रखी गई थी ।
खेलकूद प्रतियोगिता के पश्चात 4 व 5 सितंबर को दो दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाएगा।इस मेले में जोगेश्वर महादेव, खोलू देवता और कुईकंडा नाग देवता शिरकत करेंगे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.