Sunday, August 7, 2022
Home
Unlabelled
हिमाचल में प्री प्राइमरी के बच्चों को भी मिलेगा मिड-डे मील।
हिमाचल में प्री प्राइमरी के बच्चों को भी मिलेगा मिड-डे मील।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नर्सरी और केजी के 51,000 विद्यार्थियो को भी अब मिड-डे मील मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गईं है। अब प्री प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूलों में दोपहर के समय गर्म खाना दिया जाएगा। इन कक्षाओं के बच्चों को प्रति विद्यार्थी 100 ग्राम खाद्य सामग्री दी जाएगी। केंद्र सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मिड-डे मील के लिए 41 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। वर्ष 2022-23 के लिए यह राशि जारी की गई है। 37.11 करोड़ रुपये मिड-डे मील वर्करों के मानदेय और विद्यार्थियों के लिए भोजन बनाने पर होने वाले खर्च के तौर पर दिए गए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment