बीएचएम के छात्रों को मुहैया करवाई जाएं मूलभूत सुविधाएं -ABVP - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 25, 2022

    बीएचएम के छात्रों को मुहैया करवाई जाएं मूलभूत सुविधाएं -ABVP

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई  ने वीरवार को कुलपति महोदय को विभिन्न छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.।विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं का विवि प्रशासन जल्द से जल्द समाधान करे।

    इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि लगभग 3 वर्ष बीत जाने के बाबजूद आज भी विवि प्रशासन बीएचएम के छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अक्षम साबित हुआ है | बीएचएम प्रैक्टिकल विषय होने के बाबजूद भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है | विवि प्रशासन के नकारात्मक रवैये का भुगतान छात्रों को करना पड़ रहा है | छात्रों के लिए न तो लैब की कोई उचित व्यवस्था है न ही किसी प्रकार के अन्य सामग्री की उचित व्यवस्था है। मूलभूत सुविधाओं का न होना सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव डाल रहा है। इसीलिए बीएचएम के छात्रों के लिए लैब की उचित व्यवस्था की जाए।
    अपनी दूसरी मांग को लेकर उन्होंने कहा कि बीएचएम विभाग में रेगुलर फैकल्टी की नियुक्ति की जाए ताकि छात्रों की नियमित पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके |

    उन्होंने अपनी तीसरी मांग को लेकर कहा कि बीएचएम के छात्रों को पुस्तकालय में प्रवेश की अनुमति दी जाए | उन्होंने कहा कि बीएचएम के छात्रों का लाइब्रेरी कार्ड न बने होने के कारण उनको लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं दिया जाता | छात्रों का लाइब्रेरी कार्ड न बनना सीधे तौर पर विवि प्रशासन पर सवाल खड़े करता है | इसीलिए विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि बीएचएम के छात्रों को बिना लाइब्रेरी कार्ड के लाइब्रेरी में प्रवेश दिया जाए |

     आकाश ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इन सभी मांगों को विवि प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेगा |

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.