उपमण्डल आनी के तहत दलाश क्षेत्र में सेब से लदा टैंपों दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंपो (HP 42-2740) दलाश के साथ लगते गांव बारवी से सेब लेकर लुहरी की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान सोमवार देर रात टैम्पो गंछवा के नजदीक सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
हादसे के दौरान हुए जोरदार धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्क्तत के बाद घायल चालक व अन्य व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के लिए ले जाया गया। टैम्पो चालक और दूसरा व्यक्ति दोनों कुंगश क्षेत्र के रिश्ता गांव के रहने वाले हैं। इस घटना में टैम्पो को भारी क्षति पहुंची है और इसमें लदा सेब भी बर्बाद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.