विकासखण्ड आनी के कई गांव में गहराया पेय जल संकट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, August 28, 2022

    विकासखण्ड आनी के कई गांव में गहराया पेय जल संकट।

    विकासखण्ड आनी के कई गांवों में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है। पिछले 18 दिनों से कई गांव में पानी नहीं आया है।बता दें कि पिछले दिनों गुगरा नाला में आई बाढ़ के कारण यहां से चलाई जा रही उठाऊ पेय जल योजना को नुकसान पहुंचा है। जिस कारण पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ गई है। विभाग इस योजना को अभी तक चालू नहीं कर पाया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
      वहीं जल शक्ति विभाग आनी के SDO प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि बादल फटने से पाइप लाइनों को काफी नुकसान हुआ है। कर्मचारियों को लाइन की मरम्मत करने में कई जगह काफी दिक्कतें आ रही है। रविवार को भी लाइन दुरुस्त करने में कर्मचारी डटे रहे। विभाग द्वारा जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.