हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में अडानी ग्रुप के तीन सीए स्टोर सैंज, बिथल और मेंहदली में अदानी समूह ने सेब की खरीद फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया है। बिथल में कल दोपहर बाद या परसों तक खरीद शुरू हो पाएगी, जबकि सैंज में बुधवार तक और मेंहदली में गुरुवार तक सेब की खरीद शुरू हो पाएगी।
इन तीनों स्टोर के बाहर सेब लेकर आए वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। इससे सेब लेकर जो वाहन आ रहे है, वह दो दिन बाद ही खाली हो पा रहे है। इसलिए तीनों स्टोर पर सेब लेकर आने वाले वाहनों को एंट्री नहीं दी जाएगी। जो गाड़ी पहले ही लाइनों में लगी हुई है और पंजीकृत है, उनका सेब रोज की तरह बिकता रहेगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.