मण्डी के सैनिक ने जम्मू कश्मीर में खुद को सिर में मारी गोली। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 9, 2022

    मण्डी के सैनिक ने जम्मू कश्मीर में खुद को सिर में मारी गोली।

    जम्मू कश्मीर के मीरा साहब में एक सैनिक ने खुद को गोली मार कर अपना जीवन समाप्त कर दिया है। सैनिक योगेश (22 वर्ष ) कुमार मंडी के पधर उपमण्डल के तहत आने वाली सुराहण गांव का रहने वाला था।  मरने से पहले सैनिक ने अपने हाथ पर लिखा था -
    विनोद अक्षय मुझे माफ करना। डिंपल…तेरा बत्रा…तेरी मौत की खबर नहीं सुन सकता इसलिए में आ रहा हूं। आई लव यू डिंपल। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सैनिक योगेश कुमार ने बीती देर रात 12:30 बजे खुद को सिर पर गोली मार दी। उस समय वह नाइट ड्यूटी पर तैनात था। घटना का पता चलते ही अन्य सैनिक उसे समीप के मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    खबर सुनकर पधर क्षेत्र में मातम छा गया है। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। सैन्य अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार परिजन मिलिट्री हॉस्पिटल जम्मू रवाना हो गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद सैनिक का शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।
    मृतक का बड़ा भाई धीरज कुमार भी भारतीय सेना में 15 जैक राइफल में सेवारत है। जो घटना का पता चलते ही जम्मू कश्मीर पहुंच गया है।

    No comments:

    Post a Comment