Thursday, August 18, 2022
Home
Unlabelled
घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता , परिजनाें ने जताई अपहरण की आशंका।
घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता , परिजनाें ने जताई अपहरण की आशंका।
कुल्लू जिले के भुंतर से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी लापता हो गई है। छात्रा घर से स्कूल गई थी लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। हालांकि परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने जब स्कूल की प्रधानाचार्या से फोन पर छात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल नहीं पहुंची। जिसके चलते परिजनों ने शक जाहिर किया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे भगाकर ले गया है। इसके बाद छात्रा की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंप कर छात्रा को तलाश करने की गुहार लगाई ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment