Monday, August 15, 2022
Home
Unlabelled
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुहरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुहरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुहरी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम बढ़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें पाठशाला प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रहे कल्याण कटोच और सदस्य प्रीतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्यातिथि ने आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए उन वीर सेनानियों को याद किया जिन्होंने अपने प्राणों का त्याग कर इस भारत देश को आजाद करवाया।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, वाद विवाद, चित्रकला, देशभक्ति एकल गान और समूह गान का आयोजन किया गया । भारी बारिश के बाबजूद भी विद्यार्थी और स्टाफ ने इस कार्यक्रम में बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे । प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते उन्हें को आजादी के इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी । इस दौरान पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता रणजीत सिंह ने किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment