Sunday, August 14, 2022
Home
Unlabelled
आनी कॉलेज के विद्यार्थियों का आंदोलन सफल, रामपुर कॉलेज के प्राध्यापक तीन -तीन दिन आनी में देंगे सेवाएं।
आनी कॉलेज के विद्यार्थियों का आंदोलन सफल, रामपुर कॉलेज के प्राध्यापक तीन -तीन दिन आनी में देंगे सेवाएं।
आनी के हरिपुर स्थित डिग्री कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर छात्रों द्वारा किया संघर्ष आखिर सफल रहा। 16 अगस्त से रामपुर कॉलेज से प्राध्यापक आनी कॉलेज में सेवाएं देंगे। आनी कॉलेज में कई विषय के प्राध्यापकों के पद खाली चल रहे थे। जिन्हें भरने की मांग पिछले लंबे समय से की जा रही थी। इस कारण अपनी मांगों को लेकर 10 अगस्त को कॉलेज के छात्रों ने निगान चौक में इकट्ठा होकर एनएच 305 पर चक्का जाम कर डाला और एसडीएम आनी नरेश वर्मा के द्वारा कुछ दिनों में पद भरने के आश्वासन के बाद ही छात्र सड़क से उठे। 10 अगस्त को उच्च शिक्षा निदेशालय से वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश जारी हो गए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारु रुप से चली रही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment