कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को याद करते हुए की गई। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी के बच्चों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रबन्धक सुरेश कुमार ने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों के प्रति रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल मन और मस्तिष्क को न केवल स्वस्थ रखता है बल्कि सर्वागीण विकास भी करता है। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ निरंतर खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.