जिला मंडी के थुनाग बाजार में बस स्टैंड के पास शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे एक ढाबे में भीष्म आग लग गई। जिसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ढाबा मालिक मोहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह के समय जब उनका बेटा गोपाल सिंह ढाबे की ऊपरी मंजिल में स्टोव पर खाना बना रहा था तो ढाबे में आग लग गई। वहीं आग बुझाती समय उनका बेटे गोपाल सिंह के हाथ भी जल गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले गए थे जहां से उन्हें मेडिकल कालेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.