नगान-श्वाड मार्ग पर क्रन्थल के पास भूस्खलन होने से सड़क पर आया मलबा यातायात बाधित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 9, 2022

    नगान-श्वाड मार्ग पर क्रन्थल के पास भूस्खलन होने से सड़क पर आया मलबा यातायात बाधित।

    कुल्लू जिले के आनी में नगान-शवाड मार्ग पर भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह से पिछले कुछ घंटों से यहां यातायात बंद है। मार्ग को बहाल करने के लिए PWD विभाग की मशीनें और मजदूर लगे हुए हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
    जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे क्रन्थल के पास अचानक पहाड़ी दरकी। जिसकी वजह से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। जिससे मार्ग यातायात के लिए ठप पड़ गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मार्ग को बहाल करने का काम जोरों पर चला हुआ है। जल्द ही यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment