Saturday, August 13, 2022
Home
Unlabelled
शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न योजनाओ के तहत छात्रवृति पाने के लिए छात्रों से मांगें आवेदन।
शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न योजनाओ के तहत छात्रवृति पाने के लिए छात्रों से मांगें आवेदन।
हिमाचल में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र और अन्य पात्र छात्र विभिन्न छात्रवृति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 अक्तूबर 2022 तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति और , अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम,PM-YASASVI योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा स्कॉलरशिप स्कीम और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र सभी विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment