रा.व.मा.विद्यालय लुहरी में एन.एस.एस.इकाई, यूथ व इको क्लब के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 27, 2022

    रा.व.मा.विद्यालय लुहरी में एन.एस.एस.इकाई, यूथ व इको क्लब के विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण।

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहरी में एन. एस.एस.इकाई, यूथ व इको क्लब के विद्यार्थियों ने शनिवार को पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। 
     इस पौधरोपण अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर व इसके साथ खाली पड़ी जगह पर पौधरोपण किया । पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए इस पौधारोपण अभियान में सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने आज लगाए गए पौधो के उचित देख रेख का भी संकल्प लिया गया।
    इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य हरीश भारती
    ने कहा कि इन दिनों पेड़ों का कटान अंधाधुन हो रहा है, लेकिन पेड़ बहुत कम मात्रा में लगाए जा रहे हैं जिस वजह से पर्यावरण काफी दूषित हो रहा है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने को कहा।
     इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य हरीश भारती,अनिता कौशल,  कैलाश कौशल, हुकम चन्द, रणजीत सिंह, राकेश , सुरेन्द्र कुमार, सुमन कुमारी, शिवानी सूद, निशा कुमारी, उमा देवी, नायुकू वर्मा, शेषराज और वीना कुमारी ने भी पौधारोपण में सहयोग दिया ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.