Sunday, August 7, 2022
ड्यूटी से घर जा रहे HRTC चालक का रास्ते में पैर फिसलने से दर्दनाक मौत।
मंडी जिले में घर जा रहे एचआरटीसी बस चालक के साथ एक दर्दनाक हादसा पेश आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चच्योट निवासी रोशन लाल (45) पुत्र आलम चंद पिपलागलू-नांडी मौवीसेरी रूट पर निगम की बस का चालक था। जब वह पिपलागलू में बस खड़ी कर पैदल ही अपने घर जा रहे थे तो रास्ते में अचानक स्यांज के कुटला में उनका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हुए तथा उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था कि एक व्यक्ति खाई में गिरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags
# मण्डी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मण्डी दर्पण।
Tags
मण्डी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment