Sunday, August 21, 2022
पुलिस ने ऑल्टो कार चालक को 19 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार।
कुल्लू पुलिस को नशे के खिलाफ छेड़ी गई जंग में एक और सफलता हाथ आई है । पुलिस ने भुंतर थाना के तहत नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार चालक से 19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने भुंतर की तरफ नाका लगाया हुआ था। इस दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक अल्टो कार(HP 01K-4873) को तलाशी के लिए रोका गया।
कार में सवार युवक के पिट्ठू बैग में जब पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास 19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी युवक की पहचान अरुण सोहल के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी से अब कड़ी पूछताछ की जा रही है कि उसने यह नशा कहां से खरीदा था और इसे कहां पर बेचा जाना था।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment