महिला ने लगाई व्यास नदी में छलांग, तलाश में जुटी पुलिस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 26, 2022

    महिला ने लगाई व्यास नदी में छलांग, तलाश में जुटी पुलिस।

    जिला कुल्लू के भुंतर में एक महिला ने शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे उफनती व्यास नदी में छलांग लगा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब आसपास के लोगों ने देखा कि एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है तो कुछ युवकों द्वारा उसको बचाने का प्रयास किया गया । लेकिन तब तक महिला नदी के तेज बहाव में काफी आगे बह चुकी थी । स्थानीय लोगों से इस घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तलाश करने की कोशिश की  । लेकिन महिला के बारे कुछ भी पता नहीं चल पाया । ये महिला कौन थी और उसने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस इसके बारे में छानबीन कर रही हैl मामले की पुष्टि एसएसपी गुरदेव शर्मा ने की है।

    No comments:

    Post a Comment