निरमण्ड में खुला इंटक कार्यालय। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 13, 2022

    निरमण्ड में खुला इंटक कार्यालय।

    शुक्रवार को निरमण्ड में इंटक कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यालय का उदघाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा के करकमलो द्वारा किया गया। उन्होंने इस मौके पर इंटक टीम को बधाई देते हुए जनता से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इंटक व उनकी योजनाओं से जुड़ें।
     इस मौके पर इंटक अध्यक्ष आनी घनश्याम चडडा भी उपस्थित रहे। यह कार्यालय जिला कुल्लू इंटक अध्यक्ष खीमी राम चौहान के आदेशानुसार खोला गया। इस अवसर पर इंटक ब्लॉक निरमण्ड के अध्यक्ष शिव राम, उपाध्यक्ष श्याम दास, सचिव भगत राम, वाटर गार्ड यूनियन के अध्यक्ष नितिन,युवा इंटक अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महिला इंटक अध्यक्षा राधा देवी, ललित कुमार, राहुल,  इंटक उपाध्यक्ष आनी पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.