Saturday, August 20, 2022
Home
Unlabelled
भूस्खलन होने से मकान पर गिरा मलबा, एक ही परिवार 8 सदस्य दबे ।
भूस्खलन होने से मकान पर गिरा मलबा, एक ही परिवार 8 सदस्य दबे ।
प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन होने से जानमाल का भी नुकसान हुआ है। ताजा मामले में मंडी जिले के विकास खण्ड गोहर के अंतर्गत काशण में भूस्खलन से पंचायत प्रधान खेम सिंह का दो मंजिला मकान जमींदोज़ हो गया है। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर खेम सिंह सहित परिवार के 8 लोग दबे हैं। इस खबर से गांव में मातम फैल गया है । सुबह भूस्खलन की खबर मिलते ही स्थानीय लोग स्वयं जमींदोज हुए मकान के लेंटर को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भयंकर मलबे के आगे लोग कुछ नही कर पा रहे है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं । लेकिन सड़क अवरुद्ध होने से चलते वह मौके पर नहीं पहुंच पाए। एक जेसीबी मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने में जुट गई है। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि वह ग्रामीणों के सहयोग से लेंटल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मकान के पहली मंजिल में लेंटर तथा दूसरी मंजिल में चादरें डाली गई थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment