Wednesday, August 24, 2022
Home
Unlabelled
बेटे ने कुल्हाड़ी के वार से पिता को उतारा मौत के घाट।
बेटे ने कुल्हाड़ी के वार से पिता को उतारा मौत के घाट।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पंचायत लंबागांव के टिक्करी कमाहरनू में एक बेटे द्वारा पिता की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार को एक बेटे ने कुल्हाड़ी के हमले से अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया । मृतक रवि राणा शिक्षा निदेशालय से गत वर्ष ही सेवानिवृत्त हुए थे। 32 वर्षीय आरोपी सचिन दिमागी बीमारी से ग्रस्त था व कुछ समय से इसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी। अभी तक युवक की शादी भी नहीं हुई थी। घटना से थोड़ी देर पहले पिता आंगन में कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहे थे , तब किसी बात को लेकर बाय और बेटे में कहासुनी हो गई। बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता के लहुलुहान कर दिया जिससे पिता बेहोश होकर गिर गए। परिजन उन्हें तुंरत पालमपुर अस्पताल ले गए, जहां जख्मों में दर्द न सहन कर पाने पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जगदीश ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment