हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री ,ओल्ड पेंशन स्कीम होगी बहाल,महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये भत्ता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 8, 2022

    हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री ,ओल्ड पेंशन स्कीम होगी बहाल,महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये भत्ता।

    सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा सरकार से परेशान है और यहां जल्द कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद दस दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। इसके अलावा बघेल ने 300 यूनिट फ्री बिजली का भी ऐलान किया।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे । उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप योजना भी शुरू करेंगी। यह ऋण ब्याज मुक्त होगा। कांग्रेस सरकार 5 लाख युवाओं को नौकरी भी देगी।

    No comments:

    Post a Comment