देवभूमि लोक कला उदगम चॅरिटेबल ट्रस्ट ने शुक्रवार को मढ सौंन गांव पिथौरागढ़ उत्तराखंड में स्वर्गीय श्री बिशनसिंह रामसिंह सौंनजी के बारवी व पीपल पीठा के निमित्त मानसिक एवं शारीरिक रूप से विकलांगो एवं जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई लिखाई हेतु मदद व वृक्षारोपण किया गया।
ट्रस्ट ने विकलांग व्यक्तियों को कपड़े आदि सहित जरूरत की वस्तुएं वितरित की गई ।मढ सौंन (पटाखाल) में बालबाड़ी व प्राईमरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई लिखाई में लगने वाली सामग्री का वितरण किया व साथ में वृक्षारोपण भी किया गया।
ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं संस्थापक श्री दिवानसिंह रामसिंह सौंन एवं दीपा सौंन इस सामाजिक कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
देवभूमि लोक कला उदगम चॅरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस समाजिक कार्य में अध्यक्ष गायत्री बिष्ट, महासचिव नीलम शर्मा, खजीनदार सुनीता जोशी, मीना नेगी, दिलवर रावत, मधू पैन्यूली, नलिनी बहादुर मेहता, रमेश भट्ट, वसंत भट्ट, गोविंदसिंह सौंन, जसवंती बिशनसिंह सौंन, विक्रम रामसिंह सौंन, नीलम सौंन, रोहन सौंन, राजेंद्र सिंह सौंन, उम्मेद सिंह सौंन, पुष्कर,सिंह सौंन, श्याम सिंह सौंन, किशन सिंह सौंन, जगत सिंह सौंन, धर्म सिंह सौंन, भगवान सिंह सौंन,सूरज रावल, पंकज सौंन, सूरज सौंन एवं समस्त मढ सौंन परिवार का विशेष सहयोग रहा।
देवभूमि लोक कला उदगम चॅरिटेबल ट्रस्ट टीम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2022 तक 7 दिनों का धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम मुंबई में आयोजित करने जा रहे हैं, इस कार्यक्रम के माध्यम से वृद्धआश्रम,अनाथ आश्रम, गरीब बच्चों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही गरीब व जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई में मदद प्रदान की जाएगी ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.