Thursday, August 18, 2022
Home
कुल्लू दर्पण।
सोलंग गांव में लोनिवि के कर्मचारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर जेई एसोसिएशन ने किया विरोध, करेंगे हड़ताल।
सोलंग गांव में लोनिवि के कर्मचारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर जेई एसोसिएशन ने किया विरोध, करेंगे हड़ताल।
कुल्लू जिले की पर्यटन नगरी मनाली के सोलंग नाला में बीते दिन ग्रामीणों के द्वारा लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया। उस पर अब जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने अपना रोष व्यक्त किया है। बुधवार से कुल्लू में जूनियर इंजीनियरों ने पेन डाउन स्ट्राइक शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश जूनियर इंजीनियर ने भी इसका विरोध व्यक्त करते हुए वीरवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन कुल्लू जोन ने प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग रखी कि जिन व्यक्तियों द्वारा यह दुर्व्यवहार किया गया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन की बैठक ढालपुर में आयोजित की गई। जिसमें जूनियर इंजीनियर के साथ ग्रामीणों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर कडी निंदा की गई। दुर्व्यवहार का शिकार हुए जूनियर इंजीनियर तिलक राज ने बताया कि जहां पर अस्थायी पुल बना हुआ था वहां पर अब लोगो की सुविधा के लिए वैली ब्रिज लगाया जाना है। उनका कहना है कि वह वहां जनता का काम करने गए थे लेकिन वहां पर उनके साथ किए गए दुर्व्यवहार से वह काफी आहत हुए हैं।
जेई तिलक राज का कहना हैं कि जिस तरह की घटना उनके साथ घटित हुई कल किसी अन्य कर्मचारी के साथ भी हो सकती है। इसलिए जूनियर इंजीनियर इसका विरोध करते हुए हड़ताल कर रही है। वहीं विभाग के अधिकारियों से भी मांग रखी गई है कि जिस भी व्यक्ति के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई करें।
जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के जिला महासचिव अनूप शर्मा का कहना है कि जूनियर इंजीनियरों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है और पूरे प्रदेश में वीरवार को एक दिन की हड़ताल भी रखी जा रही है। जब तक जूनियर इंजीनियर के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक कुल्लू में जूनियर इंजीनियर अपनी हड़ताल जारी रखेंगे।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment