महाविद्यालय आनी के राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने किया झाड़ियों का कटान एवं साफ -सफाई। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 30, 2022

    महाविद्यालय आनी के राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने किया झाड़ियों का कटान एवं साफ -सफाई।

    महाविद्यालय आनी के राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवियों ने मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा महाविद्यालय भवन के चारों ओर झाड़ियों के कटाई का कार्य किया गया ।  बता दें  यह सभी कार्य महाविद्यालय आनी के राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना  कार्यक्रम अधिकारी प्राध्यापक निर्मल सिंह शिवांश की देखरेख में आयोजित किया गया । मनोज, कैलाश,राहुल, देवेंद्र,सोहेल और रोहित जैसे वरिष्ठ स्वयंसेवियों ने नव चयनित स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना से जुड़े सभी स्वयंसेवियों के परिश्रम से सफाई एवं झाड़ियों के कटान का कार्य हुआ। इस योजना से जुड़े स्वयंसेवियो ने महाविद्यालय के अन्य छात्रों को भी साफ सफाई करने के अलावा पर्यावरण को शुद्ध रखने आदि के बारे में भी जागरूक किया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.