हर पंचायत में अगस्त माह में होगी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 4, 2022

    हर पंचायत में अगस्त माह में होगी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच।

    आयुष विभाग के तहत पूरे प्रदेश भर में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच चल रही है।  इसी कड़ी में विकासखण्ड आनी की ग्राम पंचायत कराणा-1 में भी ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई । जिसमें 26 महिलाओं का स्वास्थ्य  जांचा गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा. यशपाल राणा ने बताया कि सप्ताह में एक बार एक पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी ।

    अगर किसी महिला में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई जाती है तो उनके उपचार के लिए चिकित्सक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे अगस्त माह में हर पंचायत मे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत कराणा-1के उपप्रधान राजकुमार, आशा वर्कर मंजू देवी, योगा शिक्षा जीवानंद मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment