तेज रफ्तार से कार चलाना पड़ा महंगा, 1 की मौत दो घायल । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 5, 2022

    तेज रफ्तार से कार चलाना पड़ा महंगा, 1 की मौत दो घायल ।

    जिला शिमला के कुमारसेन थाना के अंतर्गत पानो कैंची में वीरवार शाम को एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हुए है।
     स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे 50 मीटर खाई में लुढ़क गई है ।
    इस हादसे में किंगल के साथ लगते गांव डिंगली निवासी वेद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों को चोटें आई हैं। प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment