Friday, September 2, 2022
बंजार में पैर फिसलने से खाई में गिरी आंगनबाड़ी सहायिका, मौत।
जिला कुल्लू के बंजार में एक दर्दनाक घटना पेश आई है । क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र धार शलिंग की आंगनबाड़ी सहायिका की पैर फिसलने कर खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सहायिका शुक्रवार को जब आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रही थी तो सना धारी के पास उनका पैर फिसला और वह लगभग 15 फ़ीट नीचे खाई में जा गिरी ।जिससे महिला को सिर पर गंभीर चोट आई थी। हालांकि महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। परन्तु वहां पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान सना देवी (43साल ) पत्नी नरोत्तम गांव व डाकघर तूंग तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई हैं। वहीं, पुलिस ने बंजार थाना में CRPC की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
Tags
# बंजार दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
बंजार दर्पण।
Tags
बंजार दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment