शिमला जिले के रामपुर में 12 से 21 अक्तूबर तक अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में प्रदेश के चार जिलों सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के 17 हजार युवा अपना पसीना बहाएंगे। भर्ती निदेशक कर्नल सनवाल ने कहा कि भर्ती के सफल आयोजन के लिए एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के करीब 17 हजार युवाओं के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को इस दौरान चार जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उम्मीदवारों के ठहरने के लिए कमेटी हॉल, बुशहर सदन रामपुर में उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग को सेना भर्ती रैली मैदान को समतल करने और नगर परिषद रामपुर को अस्थायी शौचालय बनाने के लिए कहा गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.