कुल्लू जिले के बंजार उपमण्डल की ग्राम पंचायत शिल्ली के शंरुगर गांव की एक लड़की की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंरुगर गांव की 21 वर्षीय सुकन्या देवी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुकन्या सीढ़ियों से गिर गई। सीढ़ियों से गिरने की आवाज सुनकर परिजनों ने आनन-फानन में उसे बंजारअस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टर्स ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही हैं। लड़की की इस तरह अचानक मौत से परिवार और गांव में मातम छा गया है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.