Friday, September 23, 2022
आनी उपमण्डल में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाला अध्यापक सस्पेंड।
आनी उपमण्डल के तहत प्राथमिक पाठशाला की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाले अध्यापक काे विभाग ने निलंबित कर दिया है।घटना को अंजाम देने के बाद अध्यापक फरार हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अध्यापक को ढूंढ कर गिरफ्तार करने के लिए गई थी। लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए अध्यापक ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। जिसकी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई।
गौरतलब है कि कुल्लू के आनी शिक्षा खण्ड में एक शिक्षक पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने व उनके साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अध्यापक के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। तभी से अध्यापक फरार था, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच अध्यापक ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक 28 सितंबर तक जमानत पर है। ऐसे में गिरफ्तार करने गई पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। उधर अध्यापक की इस हरकत के लिए शिक्षा विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक कुल्लू सुरजीत राव ने शिक्षक के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment