खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय आनी में भरे जाएंगे ग्राम रोजगार सेवक के दो पद, इच्छुक अभ्यर्थी 17अक्टूबर तक करें आवेदन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, September 28, 2022

    खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय आनी में भरे जाएंगे ग्राम रोजगार सेवक के दो पद, इच्छुक अभ्यर्थी 17अक्टूबर तक करें आवेदन।

    खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय आनी में ग्राम रोजगार सेवक के दो पद भरे जाने हैं। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र बीडीओ आनी के फेसबुक पेज से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की स्व अभिप्रमाणित (सेल्फ एटेस्टेड) कॉपी भी संलग्न करनी होगी। आवेदन 17 अक्तूबर शाम 5 बजे तक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तक डाक के माध्यम से या फिर स्वंय जमा किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया को लेकर अंकों से संबंधित जानकारी के लिए बीडीओ के फेसबुक पेज पर अधिसूचना अपलोड की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी खण्ड विकास कार्यालय आनी से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.