युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि शनिवार को मण्डी के पड़ल मैदान में युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर हुंकार भर दी है व रिवाज बदलकर मिशन रिपीट को लेकर अपने संकल्प को पुख्ता किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बेशक खराब मौसम के चलते मण्डी नहीं पहुंच पाए। परन्तु युवाओं ने भारी संख्या में पहुंच कर आगामी विधानसभा चुनावों में जीत का शंख नाद कर दिया है।
इस बार भी हिमाचल में मोदी का प्रभावशाली चुंबकीय नेतृत्व काम करेगा। प्रधानमंत्री के प्रति युवाओं का विश्वास, प्यार और भरोसा यहीं से दिखता है। भारी बारिश भी लाखों युवाओं के भरोसे को तोड़ नहीं पाई।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करना भाजपा की प्राथमिकता है। ऐसा इसलिए क्योकि भाजपा देश और प्रदेश के युवाओं पर सबसे अधिक विश्वास करती है और मण्डी में हो रहा आयोजन इसी युवा शक्ति के जोश का प्रतीक है।
रैली की भीड़ को देख कर कांग्रेस पार्टी में बौखलाहट है और बिखरी कांग्रेस पार्टी का पतन तय है क्योंकि प्रधानमंत्री ने हिमाचल की हर जरूरत को समझा है व जनता को अपार स्नेह दिया है। उन्होंने हिमाचल की उन्नति में भी अहम योगदान दिया और कभी हिमाचल को निराश नहीं किया। मैडिकल डिवाईस पार्क, बल्क ड्रग पार्क जैसी बड़ी योजनाएं देकर आने वाले समय के लिए रोजगार की संभावनाएं तलाशी है तो वो और किसी ने नहीं सिर्फ भाजपा के मोदी और जयराम ने दी ।
हमारी डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने में चहुंमुखी विकास करवाया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बताए कि जब केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की एक साथ सरकारें थी तो उन सरकारों में कौन सी बड़ी सौगात हिमाचल को मिली। कांग्रेस ने तो उल्टा हिमाचल का विशेष दर्जा भी छीन लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली में भारी संख्या में पहुंची युवा शक्ति को देखते हुए कांग्रेस बैकफुट पर गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास छोड़ दे क्योंकि इसमें कांग्रेस पार्टी सफल नहीं हो पाएगी।क्योंकि देश का युवा समझता है कि देश निर्माण में कौन लगा है और देश तोड़ने में किसका योगदान है ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.