प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव (प्रशासन) जयवर्धन खुराना ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि, इस बार हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी टिकट वितरण में प्रतिनिधित्व दिया जाए। हिमाचल युवा कांग्रेस भाजपा सरकार को पिछले 3 सालों से हर मोर्चे पर घेरे हुए है और आम लोगो की लड़ाई को जमीन पर उतार कर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है,चाहे वो महंगाई,बेरोजगारी के लिए किए गए आंदोलन और हड़ताले हो या पेपर लीक मामले में भूख हड़ताल हो। कई बार जनता से जुड़े मुद्दों के लिए युवा कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी की पुलिस बर्बरता से टांग फ्रैक्चर हो गई थी,कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए पिछले 3 सालों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया था।अब युवा कांग्रेस अपने कुछ पदाधिकारियों के लिए विधानसभा में प्रतिनिधित्व मांग रही है जो कि एक जायज मांग है। प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश महासचिव आदि ने पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया है।दूसरी तरफ हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेता आम और गैर राजनीतिक परिवारों से निकले इन युवा नेताओ को टिकट देने के मूड में नहीं है और हर मीटिंग में इनके नामों को काटने का प्रयास कर रही है और भाजपा से आए लोगों को पार्टी टिकट देने के लिए जोर लगा रहे है। ये नेता अजीब सा माहौल युवा कार्यकर्ताओं के लिए तैयार कर रहे है।हमारे प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी पिछले 15 सालों से पार्टी के लिए घर परिवार से दूर कार्य कर रहे है और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से थामे हुए है।हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस अनदेखी से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपना सब्र और मनोबल दोनों खो रहे है। सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा से बंधे है और पार्टी से बाहर नहीं जा सकते। लेकिन हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व ने अगर अपनी कार्यशैली को नहीं बदला तो मजबूरन प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रत्येक विधानसभा से जिला और जिले से प्रदेश स्तर के पदाधिकारी अपना सामूहिक इस्तीफा राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप देंगे।जिसकी जिम्मेदारी हिमाचल कांग्रेस के नियुक्त किए गए बड़े नेताओं की होगी। कांग्रेस आलाकमान युवा कांग्रेस नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है। राहुल गांधी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु ने युवा कांग्रेस की लड़ाई CEC तक लड़ी और आज भी लड़ रहे है,हमे अपने नेतृत्व पर गर्व है पर हिमाचल कांग्रेस के नेतृत्व ने हमे निराश किया है जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा!
Thursday, September 29, 2022
Home
हिमाचल दर्पण।
हि.प्र.कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में,युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को दरकिनार कर भाजपा से आने वालों को दिए जा रहे टिकट।
हि.प्र.कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में,युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को दरकिनार कर भाजपा से आने वालों को दिए जा रहे टिकट।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.