विधानसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न सेवा और सामान के प्रयोग के लिए सील्ड कोटेशन आमंत्रित की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम आनी नरेश वर्मा की ओर से इस संबंध में कोटेशन संबंधी पत्र जारी किया है। प्रत्येक सामग्री के लिए अलग से कोटेशन दी जा सकती हैं। इच्छुक पार्टी या फर्म इस संबंध में 26 सितंबर 2022 को 11 बजे तक सील्ड कोटेशन एसडीएम कार्यालय में जमा कर सकता है या भेज सकता है।
इसी दिन दोपहर 3 बजे कोटेशन खोली जाएगी। इस कार्य के लिए गठित कमेटी द्वारा कोटेशन खोलने पर आवश्यक कार्रवाई की जानी है। सभी इच्छुक फर्म और कमेटी की मौजूदगी में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। रिटर्निंग आफिसर/एसडीएम आनी को किसी भी कोटेशन को रद्द करने के अधिकार रहेंगे। कोटेशन देने के लिए जो फार्मेट है वह चुनाव आयोग द्वारा जारी किया गया ही मान्य होगा। इसके अलावा किसी फार्मेट पर कोटेशन मान्य नहीं होगा।
कोटेशन के लिए फोटोस्टेट, प्रिंटिंग, फ्लेक्स बैनर एवं साइन बोर्ड, पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन और आवास, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी, कैटरिंग, तकनीकि सामग्री और सेवाएं, इलेक्ट्रिकल आर्टिकल, स्टेशनरी आर्टिकल आदि सामान और सेवाएं शामिल की गई हैं। इस संबंध में विस्तृत शर्तें भी चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई हैं। इन शर्तों की जानकारी के लिए एसडीएम कार्यालय में स्थित चुनाव आयोग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.