सिरमौर जिले में बीते रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक मकान मलबे की चपेट आ गया। जिससे रात को मकान में सो रहे पांच लोगों की मौत हो गई। घटना सिरमौर जिले के रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव की है। मलबे की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में चार बच्चे व एक महिला शामिल है।
मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए। लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.