Wednesday, September 21, 2022
Home
Unlabelled
हमेशा के लिए अलविदा कह गए दुनिया के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली के AIIMS में 58 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस।
हमेशा के लिए अलविदा कह गए दुनिया के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली के AIIMS में 58 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस।
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बुधवार को दिल्ली के एम्स में 58 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जिंदगी और मौत के बीच 42 दिनों की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।
बता दें कि हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टर्स ने अपनी ओर से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन भगवान की मर्जी के सामने कुछ न कर सके और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चला गया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment