Monday, September 26, 2022
Home
शिमला दर्पण।
प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ शिमला मण्डल ने संशोधित वेतनमान न मिलने के कारण नारेबाज़ी कर सरकार के प्रति जताई अपनी नाराजगी।
प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ शिमला मण्डल ने संशोधित वेतनमान न मिलने के कारण नारेबाज़ी कर सरकार के प्रति जताई अपनी नाराजगी।
शिमला मण्डल न्यायिक कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया है। संघ ने अपने ज़ारी ब्यान में कहा है कि उन्होंने प्रदेश सरकार से संशोधित वेतनमान लागू करने का बार - बार आग्रह किया गया और आज तक उनकी इस मांग पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। संघ द्वारा गेट बैठक आयोजित कर नारेबाज़ी के जरिए सरकार के खिलाफ़ अपना रोष व्यक्त किया गया।
शिमला मण्डल के न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रधान कल्याण सिंह , सचिव घनश्याम दास व प्रेस सचिव जे.पी. देवरेला ने कहा कि न्यायिक कर्मचारियों की मांग न मानने के कारण न्यायिक कर्मचारी 26 सितंबर 2022 से वर्क टू रूल कार्य कर रहे हैं । उन्होंने ये भी कहा कि जब तक न्यायिक कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान नहीं दिया जाता है वह आगे भी नोटिस के अनुसार के संघर्ष जारी रहेगा ।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment