Monday, September 19, 2022
निरमण्ड में दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान।
कुल्लू जिले के निरमण्ड उपमण्डल के तहत किंदला गांव में दो मंजिला मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है ।
जानकारी के अनुसार लाल चन्द, पुत्र सेवा राम, गांव किंदला, डाकघर कुशवा तहसील निरमण्ड जिला कुल्लू के मकान में अचानक आग लग गई । जिससे उसके दो मंजिला मकान के ऊपरी मंजिल के तीन कमरों की सिलिंग व छत जल गई है । तुरंत ही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया । इस आग से करीब दो लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो सब कुछ जल कर राख हो जाता। फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने लालचंद के दो मंजिला कच्चा मकान के 6 कमरों में रखा घरेलू सामान, कपड़े व फर्नीचर इत्यादि को जलने से बचा लिया। बता दे कि पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना शॉट सर्किट के कारण पेश आई है ।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment